Weather Update: बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बारिश के बाद राजधानी लखनऊ का मौसम सुहावना जरूर हो गया है। एक साथ सक्रिय तीन पश्चिमी‌ विक्षोभों का रुख जम्मू एवं कश्मीर की तरफ इसका असर राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर सुबह से दिखाई दे रहा है। सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। …

लखनऊ। बारिश के बाद राजधानी लखनऊ का मौसम सुहावना जरूर हो गया है। एक साथ सक्रिय तीन पश्चिमी‌ विक्षोभों का रुख जम्मू एवं कश्मीर की तरफ इसका असर राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर सुबह से दिखाई दे रहा है। सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो मौसम़ का हाल अभी तीन-चार दिन और रहेगा।

शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी थी। दिन में खुली धूप के साथ मौसम साफ था। पर शाम होते ही मौसम ने करवट ले ली। गलन और ठंड बढ़ गई। शनिवार की सुबह से ही धुंध छाई रही। इसके बाद बादल छाए रहे। भोर से ही बरसात शुरू हो गई थी। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक राजधानी में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की वहीं आसपास के इलाकों में बरसात हुई पर मापी नहीं जा सकी।

बारिश का आम जनजीवन पर बुरा असर

राजधानी में लगातार गिरता तापमान आम लोगों के लिए मुश्किलों को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। सुबह ही बारिश और बदली के कारण लोग घर से नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम, एनबीआरआई, बेगम हजरत महल पार्क, रिवर फ्रंट व्यू, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क आदि स्थानों पर सुबह टहलने वाले नजर नहीं आए। करीब 11 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही दुबके हैं। जरूरी कार्यों के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी।

मौसम विभाग की चेतावनी

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी दो दिन बदली और बरसात के आसार हैं। इसके बाद सोमवार को बरसात के आसार कम हैं। पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। बुधवार से मौसम साफ होने के आसार हैं।

पढ़ें- गाेवा में बना गजब का रिकॉर्ड, बीते पांच साल में 60 प्रतिशत विधायकों ने किया दलबदल

संबंधित समाचार