यूपी चुनाव: ओवैसी ने इन पार्टियों के साथ गठबंधन करके सीएम बनाने का निकाला नया फार्मूला…
लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियां सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है। सपा के साथ गठबंधन न होने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दो पार्टियों के साथ गठबंधन का एलान किया है। ओवैसी ने साफ किया है कि वो बाबू …
लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियां सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है। सपा के साथ गठबंधन न होने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दो पार्टियों के साथ गठबंधन का एलान किया है। ओवैसी ने साफ किया है कि वो बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन करेंगे।
इसके साथ ही ओवैसी ने एक नया फार्मूला भी निकाला है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो यूपी में दो सीएम होंगे। इन दो मुख्यमंत्रियों में से एक ओबीसी जबकि दूसरा दलित समुदाय से होगा। इसके साथ ही तीन डिप्टी सीएम भी होंगे। इनमें से तीन उप मुख्यमंत्री मुस्लिम समुदाय से होंगे।
ये भी पढ़ें: बाराबंकी: पुलिस ने वापस कराए ठगी के छह लाख रुपए, 13 लोगों से की गई थी ठगी
बता दें कि यूपी में चुनाव आयोग ने तारीखोें का एलान कर दिया है। इसको लेकर सत्ता में आने के लिए विभिन्न पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। यूपी चुनाव के फाइनल रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।
ये भी पढ़ें: बरेली से कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रिया ऐरन और प्रवीण सिंह ऐरन सपा में शामिल
मुरादाबाद : पारिवारिक कलह में मजदूर ने खाया जहर, हालत गंभीर
मुरादाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते एक मजदूर ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… https://amritvichar.com/moradabad-laborer-consumed-poison-in-family-dispute/
