लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंदा, हुआ बड़ा हादसा…
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर के जमालपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद डाला। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात को जगतपुर थाना क्षेत्र के हरदीटकर निवासी विश्व नाथ (55 वर्ष) पुत्र दुजई किसी काम से …
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर के जमालपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद डाला। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार रात को जगतपुर थाना क्षेत्र के हरदीटकर निवासी विश्व नाथ (55 वर्ष) पुत्र दुजई किसी काम से पैदल जमालपुर आया था। जैसे ही वह तिराहे के पास सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
अपराध निरीक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने विश्वनाथ को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया।
रायबरेलीः कोहरा और बारिश से बढ़ी गलन, लुढ़का तापमान
जनवरी में मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान किए हुए है। पिछले कई वर्षों में इस तरह की सर्दी जनवरी में नहीं पड़ी। दो दिन गुनगुनी धूप निकलने के बाद शुक्रवार रात से मौसम बदल गया। शनिवार को कोहरा होने के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे लोग सर्दी से परेशान रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए वहीं रात में पाला पड़ने से भीषण गलन के साथ आलू की फसल करने वाले किसान परेशान हैं।शनिवार को हुई बारिश के से रायबरेली में तापमान लुढ़क गया। सुबह घना कोहरा रहा। हाल यह रहा कि सुबह 8 बजे दृश्यता 5 मीटर रही। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं सड़क पर कम ही लोग निकले।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेलीः कोहरा और बारिश से बढ़ी गलन, लुढ़का तापमान
