भाजपा में सभी को मिलता है बराबर का सम्मान: मुकुट बिहारी वर्मा
बहराइच। जरवल के कुरमौरा गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां आयोजित खिचड़ी भोज में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी बराबर हैं। कैसरगंज तहसील के जरवल विकास खंड के कुरमौरा गांव निवासी शकुंतला गुप्ता भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए सभी जाति के लोग समान शनिवार …
बहराइच। जरवल के कुरमौरा गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां आयोजित खिचड़ी भोज में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी बराबर हैं। कैसरगंज तहसील के जरवल विकास खंड के कुरमौरा गांव निवासी शकुंतला गुप्ता भाजपा की कार्यकर्ता हैं।
भाजपा के लिए सभी जाति के लोग समान
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी भोज किया। कहा कि भाजपा में सभी को बराबर का दर्जा दिया जाता है। सभी जाति के लोगों का सम्मान है। खिचड़ी भोज के बाद क्षेत्र के लोगों से वार्ता की। इस अवसर पर गौरव वर्मा, एसके मौर्य, ओमप्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
बहराइच: तेंदुआ से बचाव के लिए डीएफओ ने ग्रामीणों को सुझाए टिप्स, कही ये बड़ी बात…
तेंदुआ से प्रभावित गांव शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी पहुंचे। उन्होंने हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में दिखे। कतर्नियाघाट वन प्रभाग के रेंज मोतीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव इस समय तेंदुए के आतंक से प्रभावित हैं। पांच दिन के अंदर तीन बच्चों को तेंदुआ निवाला बना चुका है।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन की अगुवाई में वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्य तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारी पीएफ के जवानों ने गायघाट के मैगलपुरवा गांव पकड़िया दीवान नौसर.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-dfo-suggests-tips-to-villagers-to-protect-them-from-leopard/
ये भी पढ़ें: सर्दी की सिहरन में बारिश का तड़का, रेड अलर्ट जोन में अयोध्या भी शामिल
