मुरादाबाद में क्रिकेटर पीयूष चावला सहित 124 नये कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के दीनदयाल नगर के रहने वाले 33 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय किक्रेटर पीयूष चावला और उनके 28 वर्षीय छोटे भाई कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। इन दोनों के साथ ही टीएमयू के दो चिकित्सक सहित 124 नये मरीज संक्रमित मिले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के दीनदयाल नगर के रहने वाले 33 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय किक्रेटर पीयूष चावला और उनके 28 वर्षीय छोटे भाई कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। इन दोनों के साथ ही टीएमयू के दो चिकित्सक सहित 124 नये मरीज संक्रमित मिले हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज 33 वर्षीय पीयूष चावला शहर के बीएम-43, दीनदयाल नगर में रहते हैं। 18 जनवरी को इनकी और उनके 28 वर्षीय छोटे भाई की जांच एसआरएल पैथॉलोजी लैब में हुई है। 22 जनवरी को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दोनों भाई कोविड पाजिटिव निकले। बता दें कि क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार की पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था, वह दस दिन तक अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं शनिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में टीडीआई सिटी रामगंगा विहार के पांच, लाजपतनगर के 59 वर्षीय एक डाक्टर, टीएमयू के दो महिला व पुरुष चिकित्सक, सिविल लाइंस के 21 और बुद्धि विहार के तीन, बैंक आफ बड़ोदा, जिला अस्पताल, मंडलायुक्त कार्यालय के कर्मी भी संक्रमित हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मूंढापांडे, छजलैट, कुंदरकी आदि के नये संक्रमित भी सूची में हैं।

आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। रविवार को रैपिड रिस्पांस टीमें पहुंचेंगी। सभी को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार सात दिन तक होम आइसोलेट कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार