सीतापुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला सहित दो घायल
सेवता/सीतापुर। रेउसा-तंबौर मार्ग पर स्थिति लखपति देवी शंभू दयाल बालिका इंटर कॉलेज कनकारी गांव के पास ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गयी। जिसमें महिला व बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद घर भेजे गए बाइक …
सेवता/सीतापुर। रेउसा-तंबौर मार्ग पर स्थिति लखपति देवी शंभू दयाल बालिका इंटर कॉलेज कनकारी गांव के पास ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गयी। जिसमें महिला व बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद घर भेजे गए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
तंबौर क्षेत्र के जालिमपुर मडोर गांव निवासी शिव भगवान 45 पुत्र टुन्ना, आरती देवी 20 व पुरषोत्तम 35 बाइक पर सवार होकर बाँसुरा किसी काम से गए हुए थे। जहां से तीनों लोग बाइक पर सवार होकर घर जालिमपुर मडोर लौट रहे थे। इसी बीच कनकारी गांव के पास ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी। जिससे तीन लोग जख्मी हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों जख्मियों का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी थी।
लेकिन शनिवार की सुबह जख्मी बाइक चालक पुरषोत्तम की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तंबौर एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पिता के साथ जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
हरगांव, सीतापुर। पिता के साथ शनिवार की सुबह खेत देखने जा रहे एक मासूम बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 29 को किया गिरफ्तार
