चिंताजनक: नैनीताल जिले में कोरोना के 565 मरीज मिले, जांच हुई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में शनिवार को कोरोना का कहर जारी रहा। यहां 500 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लैबों में कोरोना जांच को बढ़ा दिया गया है। साथ ही संक्रमण वाले इलाकों में कोरोना जांचें की जा रहीं हैं। बता दें कि अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में शनिवार को कोरोना का कहर जारी रहा। यहां 500 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लैबों में कोरोना जांच को बढ़ा दिया गया है। साथ ही संक्रमण वाले इलाकों में कोरोना जांचें की जा रहीं हैं। बता दें कि अब तक कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई है। देहरादून जिले में छह और नैनीताल जिले के एसटीएच में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

नैनीताल जिले में कोरोना के 565 मरीज मिले हैं। शनिवार को 2043 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। साथ ही 1743 लोगों की कोरोना जांच के सैंपल लिए गए हैं। यहां कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना रहा है। और उनमें सैंपलिंग भी तेज कर रहा है। फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामले कम होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं।

नैनीताल शहर में शनिवार को 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में आरटीपीसीआर में 16 व एंटीजन में 4 लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रहीं है।

दो दिन में 118 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
रामनगर में पिछले दो दिनों में 118 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दे रहा है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को 78 और शनिवार को 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिम जंगल रिजॉर्ट ढेला,गोल्डन ट्रस्ट होटल ढेला, हिम्मतपुर जोगीपुरा बोर्ड ऑफिस, भरतपुरी दुर्गापुरी, आस्थान प्लाजा ,लखनपुर, गुल्लरघट्टी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। कोतवाली पुलिस ने भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर रानीखेत रोड, लखनपुर, कोसी बैराज, भवानीगंज आदि क्षेत्रों में मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटा गया। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार