रामपुर: सड़क हादसे में मूंढापांडे के युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर कोसी पुल के पास बुलट डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बीए दि्तीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव बूजपुर मान निवासी …

रामपुर,अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर कोसी पुल के पास बुलट डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बीए दि्तीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव बूजपुर मान निवासी पवन कुमार का 18 साल का बेटा योगेश चन्द्रवंशी केजीके कॉलेज मुरादाबाद में बीए दि्तीय वर्ष का छात्र था। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे बुलट से किसी काम से शहर आया था। शाम करीब चार बजे वापस जाते समय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास बुलट अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

जहां उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग आए गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े-

रामपुर में कोरोना से एक की मौत, 148 नए संक्रमित मिले

संबंधित समाचार