बरेली: सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक, जल्द उद्यमी हत्याकांड का होगा खुलासा
बरेली,अमृत विचार। उद्यमी संजीव गर्ग हत्याकांड मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं। वहीं उद्यमी के फोन की सीडीआर व गाड़ी में लगे जीपीएस लोकेशन से भी पुलिस को काफी सुराग मिले हैं। फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज में संजीव गर्ग गुरुवार की शाम 7:55 बजे बाहर निकलते दिखे हैं। इसके बाद से कुछ …
बरेली,अमृत विचार। उद्यमी संजीव गर्ग हत्याकांड मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं। वहीं उद्यमी के फोन की सीडीआर व गाड़ी में लगे जीपीएस लोकेशन से भी पुलिस को काफी सुराग मिले हैं। फैक्ट्री की सीसीटीवी फुटेज में संजीव गर्ग गुरुवार की शाम 7:55 बजे बाहर निकलते दिखे हैं। इसके बाद से कुछ करीबी रिश्तेदारों की ओर पुलिस का शक और गहरा हो गया है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके साथ ही मामले के जल्द से जल्द खुलासे को लेकर आईआईए के पदाधिकारी व अन्य सदस्यों ने एसपीआरए से मुलाकात भी की है।
प्लाईवुड फैक्ट्री मालिक संजीव अग्रवाल हत्याकांड का संज्ञान डीजीपी मुकुल गोयल ने भी लिया है। डीजीपी तक मामला पहुंचने के बाद से जिले की पुलिस उद्यमी के हत्याकांड को प्राथमिकता पर लेकर जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे। फुटेज में संजीव गर्ग के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं फैक्ट्री मालिक की कार में लगे जीपीएस सिस्टम की जांच से संजीव गर्ग हत्या वाले दिन कहां-कहां गए इसकी भी लोकेशन निकाली गई है। इसके साथ ही फैक्ट्री से लेकर घटना स्थल तक रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई हैं। दूसरी तरफ पुलिस का शक किसी बेहद करीबी रिश्तेदार की तरफ गहराता जा रहा है।
अभी तक की जांच-पड़ताल से संजीव गर्ग व उनके साढ़ू के दोनों बेटों के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने के दौरान कारोबारी के दोनों बेटों ने कुछ गड़बड़ी की थी, जिसका पता चलने पर संजीव गर्ग ने उन्हें फैक्ट्री से निकाल दिया था। वहीं जानकारी यह भी है कि कुछ समय पूर्व फैक्ट्री मालिक पर उनके साढ़ू के बेटों ने हमला भी किया था।
इसके अलावा फैक्ट्री से घर न जाने की जगह अगरास मार्ग की ओर संजीव गर्ग का जाना पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस का मानना है कि हत्या सुपारी देकर करायी गई है, लेकिन साजिश किसी अपने ने ही रची है। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने प्रेमनगर, इज्जतनगर, फतेहगंज पश्चिमी व सीबीगंज पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीमों को भी लगाया है।
उद्यमियों ने जल्द खुलासे की मांग की
वहीं दूसरी तरफ इंडियम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसपीआरए राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव तनुज भसीन ने बताया कि संजीव गर्ग एक सुलझे और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी हत्या से उद्यमियों में दुख और रोष के साथ-साथ डर का भी माहौल है।
वहीं अधिकारी के सामने एक सूत्रिए मांग रखते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने उद्यमियों को जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़े-
