लखनऊ: बारिश पर भारी, गणतंत्र दिवस की तैयारी, भीगी वर्दी में कदमताल मिलाते दिखे जवान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेमौसम बारिश शुरू होने के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की आबो-हवा बदल गई है। राजधानी में भी शनिवार सुबह बारिश व गलन के कारण लोग घरों में दुबके दिख व अधिकांश सड़कें सूनी दिखाई दीं। वहीं इस दौरान भीमराव अंबेडकर मार्ग पर विधान भवन के समीप अपने आर्मी व पुलिस जवानों का हौसला बुलंद …

लखनऊ। बेमौसम बारिश शुरू होने के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की आबो-हवा बदल गई है। राजधानी में भी शनिवार सुबह बारिश व गलन के कारण लोग घरों में दुबके दिख व अधिकांश सड़कें सूनी दिखाई दीं। वहीं इस दौरान भीमराव अंबेडकर मार्ग पर विधान भवन के समीप अपने आर्मी व पुलिस जवानों का हौसला बुलंद दिखा। भारी बारिश व हाड़कंपा देने वाली ठंड के बावजूद गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जवानों का उत्साह चरम पर दिखा।

गणतंत्र दिवस पर दिखा आर्मी, पुलिस, पीएसी और होमगार्ड जवानों का जोश

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आर्मी व पुलिस बल की परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार दोपहरर विक्रमादित्य मार्ग पर भारी बारिश के बीच आर्मी, पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवानों ने परेड का अभ्यास किया। बारिश में पूरी तरह भीगी वर्दी में भी जवानों ने गर्मजोशी के साथ कदमताल करते दिखे। वहीं आर्मी व पीएसी के बैंड की ध्वनि बादलों की गरज पर भारी पड़ती दिखी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी कल गाजियाबाद में मांगेंगे वोट, ये है पूरा प्लान…

परेड के दौरान राहगीरों ने किया सैल्यूट

इस दौरान जवानों का उत्साह देख राहगीरों ने वाहन रोक कर पूर्वाभ्यास परेड मार्च को देखा। कई राहगीर जवानों को सैल्यूट करते भी दिखे।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी कल गाजियाबाद में मांगेंगे वोट, ये है पूरा प्लान…

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद प्रवास पर रहेगें। दोपहर 12: 30 बजे सहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और मोहन नगर में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा सहिबाबाद के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-cm-yogi-will-seek-votes-in-ghaziabad-tomorrow-this-is-the-complete-plan/

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात