यूपी चुनाव 2022: मायावती ने प्रियंका पर किया पलटवार, कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के करीब आते ही सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमों व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर पटवार किया है जिसमें उन्होंने …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के करीब आते ही सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमों व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर पटवार किया है जिसमें उन्होंने बसपा प्रमुख पर चुप्पी साधाने का आरोप लगाया था।
1. यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।
— Mayawati (@Mayawati) January 23, 2022
2. यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियाँ लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियाँ हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहाँ सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है।
— Mayawati (@Mayawati) January 23, 2022
अब मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस महासचिव पर पलटवार करते हुए कहा है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खस्ता है कि उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार ने कुछ घंटे में ही अपना स्टैंड बदल लिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करने की अपील भी की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी पर हमला करने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया. उन्होंने रविवार को किए एक ट्वीट में लिखा, ”यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।”
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा था, ” छह-सात महीने पहले तक हमें लगता था कि उनकी पार्टी एक्टिव नहीं है। हमें लगा शायद वह चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो गया है। हम बीच चुनाव में हैं और जैसा कि आप कह रहे हैं कि वह (मायावती) अभी एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने चुप्पी साध रखी है। यह मेरी समझ के बाहर है।” उन्होंने यह भी कहा था कि यह भी संभव है कि बीजेपी सरकार मायावती पर दबाव बना रही हो।
यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक और राज्यसभा सांसद के बीच होगी जंग…
