COVID 19: दुनिया में रोज 9 हजार लोगों की जान ले रहा है कोरोना वायरस
विश्व। कोविड-19 दुनिया के 200 से अधिक देशों में अपना कहर बरपा रहा है। अब तक कोरोना से कुल 34 करोड़ 98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 6 करोड़ 60 लाख से अधिक है। वहीं अब तक 56 लाख 10 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो …
विश्व। कोविड-19 दुनिया के 200 से अधिक देशों में अपना कहर बरपा रहा है। अब तक कोरोना से कुल 34 करोड़ 98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 6 करोड़ 60 लाख से अधिक है। वहीं अब तक 56 लाख 10 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में तीन दिनों में एक करोड़ से ज्यादा केस सामने आए हैं वहीं औसतन हर दिन करीब 9000 लोग जान गवां रहे हैं। अब तक दुनिया में 27 करोड़ 81 लाख लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए हैं।
इस समय 6.60 करोड़ एक्टिव केस में अकेले अमेरिका में 2.65 करोड़ कोरोना के एक्टिव केस हैं. अमेरिका में अब तक करीब 7 करोड़ 17 लाख से अधिक लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका में करीब 4 करोड़ 43 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि अभी तक कुल 8 करोड़ 88 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। यहां एक्टिव केस की संख्या करीब 2.65 करोड़ है, जिसमें 26 हजार से अधिक गंभीर मामले हैं।
ये भी पढ़े-
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 मरीजों की मौत
