बहराइच: मासूमों को शिकार बनाने वाले तेंदुए को किया जायेगा ट्रेंकुलाइज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज में बच्चों को अपने शिकार बनाने वाले तेंदुए को अब ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा जाएगा। ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के गांवों में तेंदुए का आतंक मचा हुआ हैं। क्षेत्राधिकारी …

बहराइच। यूपी बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज में बच्चों को अपने शिकार बनाने वाले तेंदुए को अब ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा जाएगा। ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के गांवों में तेंदुए का आतंक मचा हुआ हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बीते छह दिन में तेंदुए ने चार लोगों का शिकार किया हैं। तेंदुए के हमले को लेकर वन विभाग भी बेबस दिखाई दे रहा है। लगातार हो रहे हमले को रोकने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई हैं। वन के क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के विशेषज्ञ डॉक्टर दया, WWF के परियोजना अधिकारी दबीर हसन और WTI की टीम पहुंची हैं जिसके माध्यम से तेंदुआ को पकड़ा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विभाग के सभी कर्मचारी भी पहुंच गए हैं।जिसकें बाद तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी गई हैं।

 

ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा जाएगा तेंदुआ

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि लगातार तेंदुए का हमला हो रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेषज्ञ की टीम आ गई है। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज भी किया जा सकता है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जयमाला और चंपाकली भी पहुंची

तेंदुआ के हमले को देखते हुए वन विभाग हर जतन कर रहा है। रविवार को कतर्नियाघाट की हथिनी जयमाला और चंपाकली भी क्षेत्र पहुंच गई। हथिनी द्वारा तेंदुए को खदेड़ने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-West Indies vs England : वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया, जेसन होल्डर ने सात रन देकर चार वि​केट झटके

संबंधित समाचार