संभल : पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के 5 इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की वारदातों में थे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र और चंदौसी कोतवाली इलाके में रविवार को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।  इस दौरना पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़ में 25-25 हजार के पांच बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में दो बदमाश और चंदौसी कोतवाली इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन …

संभल, अमृत विचार। ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र और चंदौसी कोतवाली इलाके में रविवार को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।  इस दौरना पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़ में 25-25 हजार के पांच बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में दो बदमाश और चंदौसी कोतवाली इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

ऐचोडा कंबोह थाना प्रभारी संदीप बालियान जोया मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक और मारुति वैन को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार दीपक पुत्र मल्लू निवासी ग्राम बेटला थाना हजरत नगर गढ़ी और हैप्पी पुत्र छत्रपाल निवासी साधक सराय सिरसी थाना हजरत नगर गढ़ी ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों गोली लगने से घायल हो गए। साथियों को छुड़ाने की नियत से पीछे आ रहे मारुति वैन में सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की पर साथियों को घायल हालत में देख खुद को बचाने को चक्कर में वह भी फरार हो गए।

वहीं पुलिस ने चंदौसी इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों से पिछले दिनों चंदौसी के व्यापारी से गन पॉइंट पर लूटी गई नगदी भी बरामद की है।  मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम से बदमाशों की जानकारी ली है। वहीं पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिसकर्मी का भी उपचार किया जा रहा है।

सीओ संभल जितेंद्र सिंह, एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया की पुलिस चंदौसी में व्यापारी से की गई लूट के आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान इन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार को लूट के प्रयास में पांच बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। पांचों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

 

 

संबंधित समाचार