हरदोई: जंगली जानवर के हमले से कई ग्रामीण जख्मी, इलाके में सनसनी
हरदोई। जंगली जानवर के हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात ग्राम सकरौली निवासी नरेश द्विवेदी खेत की रखवाली कर रहे थे । तभी किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया चीख-पुकार करने वह विरोध करने …
हरदोई। जंगली जानवर के हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात ग्राम सकरौली निवासी नरेश द्विवेदी खेत की रखवाली कर रहे थे । तभी किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया चीख-पुकार करने वह विरोध करने पर जानवर उसे घायल कर भाग गया।
इसके बाद जानवर ने मुगलापुर में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को अपना शिकार बनाया । उसको घायल करने के बाद जानवर नस्योली डामर की तरफ पहुंच गया । वहां घर के बाहर छप्पर में सो रहे एक व्यक्ति के पैर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा करने पर जानवर भाग गया।
आधी रात में जानवर के हमले की खबर आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस साथ में लेकर क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन जानवर का पता न चल सका। उधर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। भोर होते ही यह खबर आसपास के पूरे क्षेत्र में फैल गई। रविवार की सुबह लोग खेतों में शौच करने के लिए निकले लेकिन जानवर की खबर सुनते ही लोग उल्टे पांव वापस आ गए ।जानवर की दहशत का यह आलम है कि शनिवार की रात से ही ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली छोड़ घरों में दुबक गए।
जंगली जानवर के कई लोगों पर हमले की खबर सुबह होते-होते आसपास के कई गांवों में फैल गई । नतीजतन अपने खेतों की रखवाली करने वाले तमाम किसान खेतों को भगवान भरोसे छोड़ कर वापस गांव लौट आए। दहशत का आलम यह है कि लोग अकेले निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-Australian Open : राफेल नडाल 14वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, 21वें ग्रैंड स्लैम पर नजर
