UPTET परीक्षा-2021 के पेपर लीक होने का मामला:  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र को PNP ने बताया फर्जी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 का प्रश्नपत्र फिर से आउट होने की खबर वायरल होने लगी है। रविवार को परीक्षा शुरू होने के बाद से ही कुछ प्रश्न पत्र उत्तरों के साथ इंटरनेट मीडिया पर सुबह से प्रसारित हो रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी द्वारा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 का प्रश्नपत्र फिर से आउट होने की खबर वायरल होने लगी है। रविवार को परीक्षा शुरू होने के बाद से ही कुछ प्रश्न पत्र उत्तरों के साथ इंटरनेट मीडिया पर सुबह से प्रसारित हो रहे हैं।

हालांकि उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने दावा किया है कि शुचिता पूर्ण ढंग से यूपीटीईटी संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वही, कई जिलों में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से अभ्यर्थियों को वंचित कर दिया गया है, जिसके कारण हंगामा हो गया।

परीक्षा शुरू होने के चंद मिनट पहले ही वायरल हो गए परीक्षा के प्रश्नपत्र

यूपीटीईटी-2021 को लेकर एक बार फिर से हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। सारे दावे और जतन के बाद भी रविवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के चंद मिनट बाद ही इंटरनेट मीडिया पर टीईटी का पेपर बताकर प्रश्न पत्र वायरल हुआ। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से शुरू हुई। 11:00 बजे इंटरनेट मीडिया पर हाथ से लिखा प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। चर्चा रही कि यूपीटीईटी का प्रश्न पत्र यही है, पेपर सुबह 6:00 बजे से ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजधानी लखनऊ के एक अभिभावक ने रविवार को परीक्षा शुरू होने के करीब 1 घंटे पहले अमृत विचार के संवाददाता से फोन पर संपर्क किया। अभिभावक का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर यूपीटीईटी से संबंधित प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। उनका कहना था कि शासन द्वारा इस प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जाए। प्रश्न पत्रों का वायरल प्रश्न पत्र से मिलान कराया जाए। अगर मामला यहीं पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल भूषण

इस संबंध में उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ प्रश्न पत्र सुबह से वायरल हो रहे हैं। इस बात की जानकारी है, लेकिन वह पूरी तरह से फर्जी है। कुछ अराजक तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले परीक्षा निरस्त किए जाने के प्रचार भी किए जा चुके हैं। पीएनबी सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षार्थियों से कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन भी कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: प्रधान जी सम्मान चाहिए? तो फिर कराइये अधिक से अधिक टीकाकरण

संबंधित समाचार