बदायूं: उधारी के रुपये चुकाने को लूट करके की गई थी युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव के जंगल में युवक का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके रविवार को घटना का खुलासा किया। उधार चुकाने के लिए लूट करके निजी क्लीनिक संचालक की हत्या …

बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव के जंगल में युवक का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके रविवार को घटना का खुलासा किया। उधार चुकाने के लिए लूट करके निजी क्लीनिक संचालक की हत्या की गई थी। आरोपी के पास से लूटी गई बाइक व मोबाइल, आला कत्ल मुफलर बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रविवार को खुलासा कर दिया।

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी विजयपाल पुत्र चिरंजी लाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके सरसों के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराई गई। शव गांव ओरछी निवासी मनवीर (22) पुत्र अशर्फी लाल दिवाकर का निकला। अशर्फी लाल दिवाकर ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया था।

हत्या की देर रात एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना करके थाना पुलिस को जल्द ही खुलासा करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने गांव खेड़दास में मनवीर के क्लीनिक पर जाकर पास के दुकानदार से पूछताछ की। उसने बताया कि मनवीर एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की जांच की। जिसके आधार पर पुलिस जिला संभल के थाना चंदौसी के गांव पथरा निवासी सुनील कुमार पुत्र भीकम सिंह तक पहुंची। जिसे गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। तो जुर्म कबूल किया है।

उसने बताया कि उसने अपनी ससुराल जिला रामपुर के गांव चंदपुरा में किसी से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। साले ने जमानत ली थी। दो-दो हजार रुपये की किश्तों में पैसे देने थे। चार किश्त टूट चुकी थीं और 5वीं किश्त का समय भी पूरा हो गया था। साला किश्त देने के लिए फोन करता रहता था। जिससे शर्मिंदगी महसूस होने लगी थी। वह 21 जनवरी को मनवीन को लूटने के लिए उसकी बाइक पर बैठकर गया था। गांव बझेड़ा में रिश्तेदारी में दवा दिलाने के बहाने ले गया। रास्ते में पेशाब करने के बहाने से बाइक रुकवाई। मनवीर के नीचे उतरते ही पीछे से सुनील कुमार ने गर्दन पकड़ ली।

सरसों के खेत में नीचे गिराकर दोनों हाथ व मुफलर से उसका गला घोट दिया। बाइक लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को ओरछी-चंदौसी के बीच नाजायज तमंचा, दो जिंदा कारतूस, मनवीर के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके गांव से बाइक व आला कत्ल मुफलर बरामद किया। पुलिस ने हत्या के साथ लूट का मुकदमा भी जोड़ दिया है। खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौजूद रहे। एसएसपी ने 24 घंटों में ही खुलसा करने पर थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक शिव कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार के कार्य की सराहना की है।

बदायूं: फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी बनाने वाले दो गिरफ्तार

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार