नैनीताल के देवीधूरा गांव में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र देवीधूरा गांव में शनिवार देर रात हाथियों का झुंड पहुंचा। जहां उन्होंने गांव में घुसकर जमकर आतंक मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों ने घरों की खिड़की दरवाजे भी तोड़ डाले, लोगों को घरों से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। शनिवार देर रात बारह बजे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र देवीधूरा गांव में शनिवार देर रात हाथियों का झुंड पहुंचा। जहां उन्होंने गांव में घुसकर जमकर आतंक मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। हाथियों ने घरों की खिड़की दरवाजे भी तोड़ डाले, लोगों को घरों से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
शनिवार देर रात बारह बजे से तीन बजे तक देवीधूरा गांव में हाथियों के एक झुंड से अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक दर्जन हाथियों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ मचा दी। देर रात हाथियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने पटाखे जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन रात तीन बजे तक हाथियों का आतंक जारी रहा। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर सुरक्षा की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार एक दर्जन हाथियों का झुंड गांव में पहुंचा था। हाथियों ने गांव की नंदी देवी के दरवाजे, खिड़की, जानकी देवी के खिड़की, मुर्गी का दरबा और देव सिंह के दरवाजे तोड़ डाले। साथ ही ग्रामीणों के खेतों में फसलें भी रौंद डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देते हुए क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।

आरओ बीएस मेहता ने बताया कि सुबह वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों के झुंड को गांव से जंगल की ओर भगा दिया है। वहीं गांव में हुए नुकसान की जांच की जा रही है, ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर घनश्याम, मोहन लाल, दयाल चन्द्र, भुवन चन्द्र, जितेंद्र कुमार, दिनेश, संजय, चंद्रमोहन, रवि, पूरन सिंह, जशवंत सिंह, शरद मेहरा, पंकज धामी, चंदू, अतुल, विक्रम मेहरा, हीरा सिंह, संजय, राहुल सुभाष, हिमेश, भुवन सिंह, नवीन आदि ग्रामीण रहे।

संबंधित समाचार