हल्द्वानी: चोरी कर औने-पौने दामों पर बेचते थे माल, अब हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी में चोरों का एक गिरोह लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका था। ये वारदातों को अंजाम देते और चोरी का माल औने-पौने दामों में बेच देते थे। लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह के खिलाफ मुखानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट ने बताया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी में चोरों का एक गिरोह लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका था। ये वारदातों को अंजाम देते और चोरी का माल औने-पौने दामों में बेच देते थे। लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह के खिलाफ मुखानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट ने बताया कि अजय गोस्वामी उर्फ अर्जुन गोस्वामी निवासी ग्राम कुरिया गांव व संजय आर्या निवासी खुशालपुर नई पेशेवर चोर हैं और गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गिरोह का सरगना अजय है।
चोरों का ये गिरोह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और लगातार सक्रिय है। लोगों के घर से चोरी किए गए माल को ये चोर सस्ते दामों में बेच देते थे। इनका इलाके में खौफ है, जिसके चलते लोग न खिलाफ रिपोर्ट कराते हैं और गवाही देने से भी डरते हैं। क्षेत्र में इस गिरोह की दहशत है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुखानी थाने में कई रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए इनके सदस्यों पर गिरोह बंद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
