यूपी से स्मैक खरीदकर लालकुआं और हल्द्वानी में बेचता था तस्कर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी जा रही है। यह तस्कर उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीदकर लालकुआं व हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी …

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी जा रही है। यह तस्कर उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीदकर लालकुआं व हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के क्रम में शनिवार रात पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्लीपर फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते के पास आईटीबीपी कैंप के पास संदिग्ध युवक की तलाशी ली, जिसके पास से 82 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबू हसन निवासी नगीना कॉलोनी थाना लालकुआं के रूप में हुई।

पुलिस टीम में सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलंवत सिंह कम्बोज, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, कास्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक सिह, अशोक रावत, रमेश नाथ, अनिल शर्मा, तरुण मेहता शामिल रहे।

नशे का शौक पूरा करने को बना तस्कर
एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी बाबू हसन ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर है। उसके पैर का ऑपरेशन भी हुआ है। वह खुद भी स्मैक का नशा करता है। नशा और अन्य शौक पूरे करने के लिए उसने स्मैक तस्करी का रास्ता अपनाया।

संबंधित समाचार