हल्द्वानी: पत्नी से झगड़ने के बाद किसान ने फांसी लगाकर दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसान सुबह पत्नी से झगड़ने के बाद फांसी के फंदे से झूल गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी आनन्द सिंह चौहान (45) पुत्र अमर सिंह चौहान पेशे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। किसान सुबह पत्नी से झगड़ने के बाद फांसी के फंदे से झूल गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी आनन्द सिंह चौहान (45) पुत्र अमर सिंह चौहान पेशे से किसान हैं और यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि आनंद कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
रविवार सुबह करीब चार बजे आनंद सोकर उठे और बेवजह पत्नी के साथ झगड़ने लगे। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जाता है कि इसके बाद वह अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली। जब घरवालों ने यह देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
