बरेली: जिला अस्पताल में फिर भरा पानी, मरीज-तीमारदार परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरसात की वजह से रविवार को जिला अस्पताल परिसर में कई जगह जलभराव हो गया। इस कारण इलाज कराने आए और वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, जिला अस्पताल में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही …

बरेली, अमृत विचार। बरसात की वजह से रविवार को जिला अस्पताल परिसर में कई जगह जलभराव हो गया। इस कारण इलाज कराने आए और वार्डों में भर्ती मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, जिला अस्पताल में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही प्रमुख सड़क की खोदाई कर दी गई है। जिस कारण लगातार बारिश के चलते यहां सड़कों, बच्चा वार्ड के बाहर, ओपीडी परिसर समेत अन्य कई स्थानों में जलभराव की समस्या रही।

महिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव
जिला महिला अस्पताल परिसर में ही बनीं हौसला बिल्डिंग के बाहर भी रविवार को भीषण जलभराव की समस्या रही। हालांकि, रविवार को ओपीडी बंद होने के चलते मरीजों की आमद यहां ज्यादा नहीं थी। तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्जन — जिला अस्पताल की बिल्डिंग काफी साल पुरानी है। यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। हालांकि जलभराव की समस्या को काफी हद तक दूर करने के लिए लगातार स्टाफ को चोक सीवर लाइन की रोजाना सफाई के आदेश दिए हैं।
-डॉ. सुबोध शर्मा, अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक

संबंधित समाचार