लखनऊ: मुख्यमंत्री ने टीईटी अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं, कही यह बड़ी बात…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के सफल आयोजन पर सभी अभ्यर्थियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों सहित परीक्षा के आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कोरोना कालखण्ड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परीक्षा का सफल आयोजन …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के सफल आयोजन पर सभी अभ्यर्थियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों सहित परीक्षा के आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कोरोना कालखण्ड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परीक्षा का सफल आयोजन एक उपलब्धि है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया परीक्षा में भाग…
रविवार को राज्य के समस्त जिलों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुई। यूपीटीईटी में प्राथमिक स्तर के दो हजार 532 परीक्षा केन्द्र और उच्च प्राथमिक स्तर के एक हजार 733 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
ये भी पढ़ें: बरेली: बारिश में कई जगह बिजली फाल्ट, हड़ताल की वजह से नहीं हुए ठीक
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्राथमिक स्तर में कुल 10 लाख 73 हजार 302 अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक स्तर में कुल सात लाख 48 हजार 810 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों की परीक्षा को कराने के लिए प्रदेश में लगभग एक लाख 62 हजार 511 कक्ष निरीक्षक, आठ हजार 530 पर्यवेक्षक, एक हजार 423 सचल दल, सहयोग के लिए पांच हजार 814 तृतीय श्रेणी व लगभग 14 हजार 059 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई थी।
ये भी पढ़ें: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु बनी चैंपियन, खिताबी सूखा किया दूर…
ये भी पढ़ें: बहराइच: पुलिस ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जयंती कार्यक्रम में जाने से रोका, जताई नाराजगी…
ये भी पढ़ें: लखनऊ: कांग्रेस ने किया बसपा प्रमुख पर पलटवार, मायावती के लिए कह दी बड़ी बात…
