UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर ने दिया विवादित बयान, कहा- बीजेपी में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Election: हरदोई में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने स्वतंत्र देव को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त चुनाव के समय स्वतंत्र देव सिंह को पिछड़ों की याद आ रही है। धर्म के चश्मे पर बयान दे रहे हैं। अभी तक पिछड़ों का जो …

UP Election: हरदोई में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने स्वतंत्र देव को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त चुनाव के समय स्वतंत्र देव सिंह को पिछड़ों की याद आ रही है। धर्म के चश्मे पर बयान दे रहे हैं। अभी तक पिछड़ों का जो अपमान होता रहा है उस पर स्वतंत्र देव कुछ नहीं बोले क्योंकि अगर उस समय बोल देते तो योगी आदित्यनाथ उनकी जीभ काट देते।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है इसका सेंटर नागपुर है। पिछड़े दलित लोग बीजेपी के लोडर हैं। बीजेपी के नेता वोट मांगने जा रहे हैं तो गांवों से भगाये जाते हैं। आज गांव में वोट नहीं मांग पा रहे हैं।

पढ़ें- लखनऊ: प्रदेश में शुरू होगा कोहरे का प्रकोप, तापमान में होगी गिरावट

संबंधित समाचार