लखनऊ से आए डॉक्टर ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर में किया इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रायपुर राजा नई बस्ती में स्थित आदित्य टेक्निकल क्लासेज की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित हुई। जिसमें लखनऊ से आए डॉक्टर की टीम ने इलाज किया। साथ ही एक्यूप्रेशर विधि से इलाज के फायदे बताए। शहर के रायपुरराजा नईबस्ती स्थित आदित्य टेक्निकल क्लासेस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में …

बहराइच। रायपुर राजा नई बस्ती में स्थित आदित्य टेक्निकल क्लासेज की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित हुई। जिसमें लखनऊ से आए डॉक्टर की टीम ने इलाज किया। साथ ही एक्यूप्रेशर विधि से इलाज के फायदे बताए।

शहर के रायपुरराजा नईबस्ती स्थित आदित्य टेक्निकल क्लासेस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के डा प्रशांत और दिव्या ठाकुर द्वारा कैंपिंग कर एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में लोगों को बताया।

डॉक्टर प्रशांत ने कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज होता है। चिकित्सकों की टीम द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लगभग 45 से 50 लोगो को जागरूक किया और उन्हें अपने स्वास्थ संबंधित जानकारी देकर उन्हें इस पद्धति द्वारा अपने रोगों से कैसे निजात पाएं इस संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक रजनी सिंह द्वारा आदित्य टेक्निकल क्लासेस के कार्यालय पर निशुल्क कैंप लगाकर किया गया। इस कैंप में विशेषकर महिलाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला और पुरुष मरीज मौजूद रहे।

कोरोना की रोकथाम के लिए अब यूपी में शुरू होगा घर-घर दस्तक अभियान

उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिसकते ग्राफ के बीच सरकार ने वैश्विक महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये सोमवार से घर-घर दस्तक अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत 29 जनवरी तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी और बीमारी के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध करायेंगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कोरोना की रोकथाम के लिए अब यूपी में शुरू होगा घर-घर दस्तक अभियान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज