यूपी चुनाव 2022: शिवपाल यादव 28 जनवरी को भरेंगे पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 28 जनवरी को अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शिवपाल ने यह जानकारी सोमवार को ट्विटर के जरिये साझा की। उन्होने लिखा “ आगामी 28 जनवरी, दिन-शुक्रवार, पूर्वाह्न …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 28 जनवरी को अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शिवपाल ने यह जानकारी सोमवार को ट्विटर के जरिये साझा की।

उन्होने लिखा “ आगामी 28 जनवरी, दिन-शुक्रवार, पूर्वाह्न 11:30 बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल व अन्य दिशा-निर्देशों के साथ इटावा की जसवंत नगर विधानसभा सीट से सपा एवं प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करूंगा।”

गौरतलब है कि शिवपाल की पार्टी प्रसपा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा (शिवपाल) को उनकी परंपरागत सीट जसवंतनगर का टिकट दिया है। वह सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ चुनावी रणक्षेत्र में उतरेंगे। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से 1996 से लगातार एमएलए बने हुए है।

यह भी पढ़ें:-हाईकोर्ट ने डीएमआरसी, डीएएमईपीएल को 31 जनवरी को अदालत में पेश होने का दिया आदेश

इटावा के निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में जिलाधिकारी श्रुति सिंह और अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। निलंबित कर्मी श्याम राज गुप्ता ने पत्र लिख कर कहा कि वह गणतंत्र दिवस पर राजस्व परिषद मुख्यालय विधानसभा के सामने आत्मदाह करेगा। पत्र में लिखा है कि अंधे कानून की तरह डीएम एडीएम इटावा में काम कर रहे है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां किल्क करें:-इटावा के निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

 

संबंधित समाचार