चीन ने 39 लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे, चारों तरफ सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइपे। चीन ने 39 लड़ाकू विमानों को ताइवान की ओर भेजा है। इस साल उसके द्वारा ताइवान की ओर भेजा गया लड़ाकू विमानों का यह सबसे बड़ा जत्था है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन द्वारा भेजे गए विमानों में 24 ‘जे-16 लड़ाकू विमान’ और 10 ‘जे-10 विमान’, अन्य सहायक विमान और ‘इलेक्ट्रॉनिक’ …

ताइपे। चीन ने 39 लड़ाकू विमानों को ताइवान की ओर भेजा है। इस साल उसके द्वारा ताइवान की ओर भेजा गया लड़ाकू विमानों का यह सबसे बड़ा जत्था है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन द्वारा भेजे गए विमानों में 24 ‘जे-16 लड़ाकू विमान’ और 10 ‘जे-10 विमान’, अन्य सहायक विमान और ‘इलेक्ट्रॉनिक’ लड़ाकू विमान थे।

ताइवान की वायु सेना ने इस गतिविधि का पता चलने पर अपने विमान भी फौरन रवाना किए और वायु रक्षा रडार प्रणाली से ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (चीन के) के विमानों पर नजर रखी। ताइवान की सरकार पिछले डेढ़ साल से नियमित रूप से इस संबंध में आंकड़े जारी कर रही है। उनके अनुसार, तब से चीनी पायलट लगभग रोज ताइवान की ओर उड़ान भर रहे हैं।

इससे पहले चीन के सर्वाधिक 56 विमानों ने पिछले साल अक्टूबर में ताइवान की ओर उड़ान भरी थी। गौरतलब है कि चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताते हुए उस पर दावा करता है। वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी ताइवान की सरकार को मान्यता देने से इनकार करता है। ताइवान और चीन 1949 के गृह युद्ध में अलग हो गए थे। ताइवान के अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शामिल होने का भी चीन लगातार विरोध करता है।

संबंधित समाचार