बाराबंकी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, दो लोगों की मौत, कई घायल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी-रामनगर। बाराबंकी के रामनगर कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर के चौकाघाट पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। परिवहन विभाग की गोंडा डिपो बस ओवरटेक करने के चक्कर में गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं …

बाराबंकी-रामनगर। बाराबंकी के रामनगर कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर के चौकाघाट पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। परिवहन विभाग की गोंडा डिपो बस ओवरटेक करने के चक्कर में गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल हो गए हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस ने दलबल के साथ पहुंचकर व स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को बस से निकाला है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें; अमेरिकी विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भेदभाव रोधी नीति में जाति को शामिल करने का विरोध किया

हादसे में घायल 19 लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

इस सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 19 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी की देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी वर्मा ने तुरंत और डॉक्टरों को भेजने को कहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बस को खाई से निकालने के लिए क्रेन मंगा ली है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें; रायबरेली: सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान

ये भी पढ़ें; रायबरेली: चंदे से बनी अस्थाई गौशाला पर गरमाई राजनीति, विधायक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें; इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चुने गए आईसीसी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत के रविचंद्रन अश्विन चूके गए

संबंधित समाचार