काशीपुर: 5.72 ग्राम स्मैक के साथ युवक धरा
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार की देर शाम टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अलीगंज रोड पर बाली पेट्रोल पंप के पास बाइक आती दिखाई दी। जिसको …
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार की देर शाम टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अलीगंज रोड पर बाली पेट्रोल पंप के पास बाइक आती दिखाई दी। जिसको उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछाकर उसको पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 5.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हिमांशु चौधरी उर्फ नरेंद्र निवासी बहादुरपुर पट्टी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया।
पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक कुछ माह पहले जमानत पर रिहा होकर आया है, जो कि बाइक चोरी के मुकदमे में जेल गया था। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, नरेंद्र लाल, भूपेंद्र सिंह, विनोद भट्ट शामिल रहे।
