अयोध्या : पशु चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 9 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर की पुलिस ने सरगना समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर नगदी व धारदार हथियार बरामद किया हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्म बाबा हवाई पट्टी के पास कुछ आरोपी …

अयोध्या। पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर की पुलिस ने सरगना समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर नगदी व धारदार हथियार बरामद किया हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्म बाबा हवाई पट्टी के पास कुछ आरोपी मौजूद हैं। मुश्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना इसराइल उर्फ बाबे है।

आरोपी अयोध्या, बस्ती, गोंडा व अन्य जनपदों मे पशु चोरी कर दूसरों को बेचने का काम करते थे। आरोपियों की पहचान फिरोज, जमाल, सुरेश महावत निवासी नदरौली, पिरथी यादव निवासी दरशथपुर, कलाम निवासी बनकट थाना बीकापुर, सूरज साहू निवासी बैसिंह थाना पूराकलन्दर, अंकित उर्फ चिन्टू यादव निवासी खरगपुर थाना पूराकलन्दर, वकील अहमद निवासी कसाबबाड़ा थाना कोतवाली नगर अयोध्या के रूप में हुई है। आरोपियों से 2 मोटर साइकिल, 1 अशोक लीलैंड डाला, 1 कुल्हाडी, 3 बांका व नगद 20300 रुपये बरामद हुआ है।

मंदिर निर्माण कार्य के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीगणेश

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य गति पकड़ता दिख रहा है। सोमवार को परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के बाद आगाज हुआ। संभवत: जून तक इस तीसरे चरण के प्लिंथ निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास सहित कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: मंदिर निर्माण कार्य के तीसरे चरण का मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीगणेश

संबंधित समाचार