लखनऊ: पिंक टॉयलेट बनाने में लापरवाही, अधिशासी अभियंता को थमाया नोटिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पिंक टॉयलेट बनाने में लापरवाही पर अपर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी की है। उन्होंने पूछा है कि अभी तक निर्माण क्यों नहीं हुआ। इसके लिए उनकी जवाबदेही तय कर क्यों न कार्रवाई की जाए। राजधानी में बनाए जाने हैं 75 पिंक टॉयलेट राजधानी में महिलाओं के लिए कुल …

लखनऊ। पिंक टॉयलेट बनाने में लापरवाही पर अपर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी की है। उन्होंने पूछा है कि अभी तक निर्माण क्यों नहीं हुआ। इसके लिए उनकी जवाबदेही तय कर क्यों न कार्रवाई की जाए।

राजधानी में बनाए जाने हैं 75 पिंक टॉयलेट

राजधानी में महिलाओं के लिए कुल 75 पिंक टॉयलेट बनाए जाने हैं। इनमें से आधे भी नहीं बन पाए हैं। काफी समय से बजट रखा हुआ है। लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। कुछ जगहों पर निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है तो कहीं निर्माण में लापरवाही की जा रही है।

जगह-जगह नजर आ रही ठेकेदारों की लापरवाही

कहीं ठेकेदारों ने पिंक टॉयलेट का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। अभी तक लगभग 35 पिंक टॉयलेट ही बन पाए हैं। अपर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता डीडी गुप्ता के साथ ठेकेदार को भी नोटिस जारी की है। संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस जारी की गई है। कुछ पिंक टॉयलेट के लिए एलडीए को जमीन देनी है लेकिन उसने भी जमीन नहीं उपलब्ध कराई है।

लखनऊ: सपा ने 30 मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनाव के अखाड़े में उतारा, जानें बाकी दलों का हाल…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से कतराने के विरोधियों के आरोपों को नकारते हुये सोमवार को 159 उम्मीदवारों की फहरिस्त सार्वजनिक कर दी।

सपा की सूची से साफ है कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में जाति और मजहब के समीकरणों को पूरी तरह से साधने की कोशिश की है। सपा के उम्मीदवारों की सूची में कुल 30 मुस्लिम चेहरे शामिल किये गये हैं। इनके अलावा आठ महिला उम्मीदवारों को भी सपा की सूची में जगह मिली.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: हरदोई: हथौड़े से प्रहार कर युवक को उतारा मौत के घाट, ये थी हत्या की वजह…

संबंधित समाचार