बरेली: गुलड़िया ग्राम प्रधान को पद से हटाया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विकासखंड मीरगंज की ग्राम पंचायत गुलडिया के ग्राम प्रधान के पास से कुछ दिन पहले स्मैक बरामद हुई थी। इस मामले में रामपुर थाना में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब आरोपी ग्राम प्रधान को …

बरेली, अमृत विचार। विकासखंड मीरगंज की ग्राम पंचायत गुलडिया के ग्राम प्रधान के पास से कुछ दिन पहले स्मैक बरामद हुई थी। इस मामले में रामपुर थाना में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब आरोपी ग्राम प्रधान को पद से हटाया जाएगा। अगर तीन माह के अंदर कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, तो दोबारा से चुनाव कराए जाएंगे।
20 जनवरी को रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो कार से स्मैक की तस्करी करते ग्राम पंचायत गुलडिया के प्रधान अंसार व फैजान पुत्र इरफान को पकड़ लिया था। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला डीपीआरओ तक पहुंचा है।

डीपीआरओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान को पद से हटाये जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन माह के अंदर अगर दोषी प्रधान की ओर से कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराये जाते हैं, तो उस ग्राम पंचायत में दोबारा से चुनाव कराये जाएंगे।

यह भी पढ़े-

बरेली: छात्रा की मौत पर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार