लखनऊ में घट रहा कोरोना, 1818 लोग मिले नए संक्रमित…
लखनऊ। कोरोना की बढ़ती लहर के बीच मामलों की संख्या में कमी आई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में 1818 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिसमें 1034 पुरूष एवं 720 महिला रोगी है। सोमवार को कुल 2042 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। वहीं आज एक संक्रमित की मृत्यु का मामला भी सामने आया है। …
लखनऊ। कोरोना की बढ़ती लहर के बीच मामलों की संख्या में कमी आई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में 1818 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिसमें 1034 पुरूष एवं 720 महिला रोगी है। सोमवार को कुल 2042 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। वहीं आज एक संक्रमित की मृत्यु का मामला भी सामने आया है।
आलमबाग में सबसे ज्यादा आए कोरोना के केस
सबसे अधिक कोरोना के मामले राजधानी के आलमबाग में आए। यहां 251 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। वहीं सिलसिलेवार चिनहट में 245, अलीगंज में 244, इन्दिरानगर में 181, सिल्वर जुबली में 169 एनके रोड में 95 सरोजनीनगर में 95 एवं टूडियागंज में 83 कोविड धनात्मक रोगी मिले। इसके अलावा संक्रमित ट्रेवल- 132 कान्टैक्ट-563 आईएलआई-372 प्री-सर्जिकल-61 एचसीडब्लू-21 एएनसी-6 एवं कमाण्ड हास्पिटल-32 श्रेणियों में कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
सपा की सूची से उसका चरित्र उजागर: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सपा के उम्मीदवारों की सूची ने राज्य के गौरव को धूल धूसरित करने वालों, अस्मिता का मान मर्दन करने वालों का नाम घोषित कर प्रदेशवासियों और प्रदेश का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज ही सवाल किया था कि अखिलेश यादव सपा की चोरी-चोरी चुपके-चुपके जारी की जाने वाली सूची को सार्वजनिक करें। हम अखिलेश यादव को बहुत धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने अपने समाजवादी दंगाराज, गुण्डाराज, भ्रष्टराज के ब्रांड अम्बेस्डरों की सूची जारी कर दी है। सपा के कई उम्मीदवार है, उन पर मुकदमों की भरमार है। आज की सूची तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। प्रदेश में डर और… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/sps-list-exposed-his-character-keshav-prasad-maurya/
