India’s Got Talent में आग की लपटों में फंसा कंटेस्टेंट, बचाने भागे जज Badshah, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 फैंस के दिलों पर राज करने लगा है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं, जिनका हुनर देखकर जजेस के साथ जनता भी दंग रह जाती है। इसी बीच शो में एक कंटेस्टेंट आग के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट करेगा, जिसे देखकर सभी की …

मुंबई। रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 फैंस के दिलों पर राज करने लगा है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं, जिनका हुनर देखकर जजेस के साथ जनता भी दंग रह जाती है। इसी बीच शो में एक कंटेस्टेंट आग के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट करेगा, जिसे देखकर सभी की सांसें थम जाएंगी।

शो का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में प्रीतम नाथ नाम का एक कंटेस्टेंट जजेस को अपने स्टंट के बारे में बताता है कि उसे एक घर में लॉक किया जाएगा, फिर उस घर को आग लगा दी जाएगी। घर पूरा जलने से पहले उसे घर से बाहर निकलना है, लेकिन आगे जो होता है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं और धड़कनें बढ़ सकती हैं। घर में जैसे ही आग लगा दी जाती है कंटेस्टेंट घर के अंदर से खुद को अनलॉक नहीं कर पाता है।

बादशाह घबराते हुए कह रहे हैं, टीवी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है मुझे। सभी जजेज काफी डर जाते हैं। बादशाह भागकर लड़के को बचाने जाते हैं. बैकग्राउंड में आवाज आ रही है- पानी मारो…फायर ब्रिगेड ऑन करो। शिल्पा शेट्टी की डर के मारे चीखें निकल जाती हैं। शो का प्रोमो अपने आप में काफी खतरनाक है।

संबंधित समाचार