मुरादाबाद : शत-प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ, बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिलाई। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान खुद करने और दूसरों को भी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिलाई। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान खुद करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बेस्ट इलेक्टोरल प्रेक्टिस के लिए स्वीप के नोडल डाँ अनुज अग्रवाल को राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से भेजे गए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं नगर संसाधन केंद्र कार्यालय गांधी पार्क में बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने कर्मचारियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। कहा कि मतदान का अधिकार संविधान से देश के नागरिकों को मिला है। इस अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत करने में अपने संवैधानिक और नागरिक कर्तव्य का पालन करें। क्योंकि मतदाताओं के दम पर ही भारत विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतांत्रिक देश है। इसे और मजबूती देने की जरूरत है। इस दौरान राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :- मुरादाबाद : भाजपा ने युवा चेहरों के बलबूते फेंका चुनावी पासा

संबंधित समाचार