अयोध्या: दूसरी डोज का 90 दिन पूरा करने वाले कर्मचारियों को अब लग सकेगी बूस्टर डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा निर्वाचन को लेकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। चुनाव को देखते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टीकाकरण में ढील दी गई है। नौ माह या 39 हफ्ते की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे कर्मी जिन्होंने अपनी दोनों कोरोना वैक्सीन का 90 दिन पूरा …

अयोध्या। विधानसभा निर्वाचन को लेकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। चुनाव को देखते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टीकाकरण में ढील दी गई है। नौ माह या 39 हफ्ते की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे कर्मी जिन्होंने अपनी दोनों कोरोना वैक्सीन का 90 दिन पूरा कर लिया हो अब बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। पहले नौ माह और 39 हफ्ते की बाध्यता थी, जिसके कारण काफी कर्मचारियों को बूस्टर डोज नहीं लग पा रही थी।

चुनाव से पूर्व बूस्टर डोज के लिए सभी को तेजी लाने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के क्रम में टीकाकरण वृहद स्तर पर कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत सरकारी, अर्द्ध सरकारी, संविदा या आउटसोर्स सभी प्रकार के कार्मिकों को आगामी 31 जनवरी तक प्रत्येक दशा में कोविड का टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत 9 माह या 39 हफ्ते की बाध्यता समाप्त करते हुए इसमें छूट दी गई है कि सरकारी विभाग में कार्यरत कोई भी कर्मी जिसने दूसरी डोज का 90 दिन पूरा कर लिया हो, वह बूस्टर डोज लगवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों ने अभी एक भी डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे तत्काल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन की डोज लगवा लें।

कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए सभी तहसील मुख्यालयों व ब्लाक मुख्यालयों के सीएचसी पर विशेष कोविड वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगवाया जा रहा है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग के हर कर्मचारी को आगामी 31 जनवरी तक कोविड का टीका लग जाए। इसके सत्यापन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:-ICC Women’s T20I Rankings: टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बनीं शेफाली वर्मा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

संबंधित समाचार