हल्द्वानी: बड़े पर्दे पर फिर दिखेंगी उत्तराखंड की वादियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। बड़े पर्दे पर एक बार फिर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ जल्द दर्शकों के बीच होगी। यह ‘बधाई हो’ की सीक्वल फिल्म है, जिसका ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। ट्रेलर में हरिद्वार और देहरादून के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बड़े पर्दे पर एक बार फिर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘बधाई दो’ जल्द दर्शकों के बीच होगी। यह ‘बधाई हो’ की सीक्वल फिल्म है, जिसका ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। ट्रेलर में हरिद्वार और देहरादून के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूमि और राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
इस फिल्म में शार्दुल और सुमि की कहानी दर्शायी गई है। जिसमें शार्दुल पुलिस इंस्पेक्टर और सुमि पीटी टीचर बनी है। तीन मिनट के इस ट्रेलर ने दर्शकों को अभी से गुदगुदाना शुरू कर दिया है। पिछले साल देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, टिहरी की लोकेशंस में इसकी शूटिंग हुई।
शूटिंग के दौरान भूमि और राजकुमार ने यहां बिताए अपने खूबसूरत दिनों को साझा भी किया था। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रहे अमित मेहता ने बताया कि उत्तराखंड की ओर बॉलीवुड का रुझान बढ़ा है। आगे भी कई बड़े बैनर की फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में होंगी। इससे पहले भी कबीर, दम लगा के हईशा, हसीन दिलरूबा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है।
