हल्द्वानी: चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया कराएगी। ये फैसला पुलिस ने प्रत्याशियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। मंगलवार तक जिले से कुल 11 लोग अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि जिले में जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, उन सभी को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया कराएगी। ये फैसला पुलिस ने प्रत्याशियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। मंगलवार तक जिले से कुल 11 लोग अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि जिले में जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, उन सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। नामांकन पत्र स्वीकार कर लेने के बाद प्रत्याशियों को सुरक्षा मिल जाएगी। इधर, मंगलवार तक जिले से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। लालकुआं विधानसभा से तीन नामांकन पत्र लिए गए और तीन दाखिल किए गए।

भीमताल विधानसभा से तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र लिया गया और एक दाखिल किया गया। हल्द्वानी से तीन नामांकन पत्र लिए गए और एक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कालाढूंगी विधानसभा से न नामांकन पत्र लिए गए और न ही दाखिल किए गए। जबकि रामनगर विधानसभा से चार लोगों ने नामांकन पत्र लिया और तीन ने दाखिल किया।

संबंधित समाचार