हल्द्वानी: दस सीसीटीवी लगाकर तेंदुए की हो रही निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेंदुए के आतंक से हल्द्वानी से सटे वनक्षेत्रों के पास रहने वाले लोग दहशत में है। काठगोदाम में महिला की जान लेने वाले तेंदुए की पहचान हुई है। सीसीटीवी से जानकारी मिली है कि तेंदुआ मादा है। 13 जनवरी को दमुवाढूंगा की नंदी सनवाल (44) चारा लेने के लिए काठगोदाम से लगे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेंदुए के आतंक से हल्द्वानी से सटे वनक्षेत्रों के पास रहने वाले लोग दहशत में है। काठगोदाम में महिला की जान लेने वाले तेंदुए की पहचान हुई है। सीसीटीवी से जानकारी मिली है कि तेंदुआ मादा है।

13 जनवरी को दमुवाढूंगा की नंदी सनवाल (44) चारा लेने के लिए काठगोदाम से लगे जंगल गई थीं। वहां तेंदुए ने नंदी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीट कर जंगल के भीतर ले गया। काफी खोजबीन के बाद उनका शव मिल सका।

इसके बाद से वन विभाग हरकत में आ गया और फतेहपुर में रेंज दस जगह सीसीटीवी लगाए गए। वन विभाग की मेहनत रंग लाई। पिछले पांच दिनों में सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए नजर आई है। एक रात उसने एक पिंजरे के ऊपर से घास भी हटायी है। उधर, 17 जनवरी को बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी नत्थू लाल (48 ) पुत्र धाकन सिंह की जान लेने वाले टाइगर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

संबंधित समाचार