मुरादाबाद : अधिवक्ता को दी हत्या की धमकी, चेंबर में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार देर रात कुछ लोगों ने अधिवक्ता चेंबर में घुसकर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ गलशहीद थाने में तहरीर दी है। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा लगड़े की पुलिया निवासी अब्दुल अहमद कुरैशी अधिवक्ता हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार देर रात कुछ लोगों ने अधिवक्ता चेंबर में घुसकर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ गलशहीद थाने में तहरीर दी है।

गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा लगड़े की पुलिया निवासी अब्दुल अहमद कुरैशी अधिवक्ता हैं। उन्होंने घर में ही चेंबर बना रखा है। आरोप है कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे उनके चैंबर में 15-20 लोग जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विरोध पर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। अधिवक्ता ने रात 10 बजे गलशहीद पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार को अधिवक्ता ने पुलिस को दो हमलावरों के नाम-पते बताए हैं।

संबंधित समाचार