भाजपा तीन सौ के पार हासिल करेगी सीटें: जितिन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी जितिन प्रसाद ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 के पास सीटें जीतने में कामयाब होगी। इतना ही नहीं, जहां कहीं भी चुनाव हो रहे हैं, सभी प्रदेशों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। जितिन प्रसाद भाजपा के शहर सीट के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी जितिन प्रसाद ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 के पास सीटें जीतने में कामयाब होगी। इतना ही नहीं, जहां कहीं भी चुनाव हो रहे हैं, सभी प्रदेशों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। जितिन प्रसाद भाजपा के शहर सीट के प्रत्याशी सुरेश खन्ना के नामांकन में शामिल होने आए हुए थे।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच राष्ट्रवादी है, उनकी सोच और विचार नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र प्रेम से प्रभावित होकर ही अन्य दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में मोदी के साथ जो भी पार्टी में आना चाहता है, उसका भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा की कार्यशैली देश को आगे ले जाने वाली है। उनके कार्यों में नुक्ताचीनी करने वाले लोगों की सोच नकारात्मक है।
उनकी नीतियां राष्ट्रविरोधी हैं। ऐसे लोगों का काम नकारात्मक सोच के साथ सिर्फ बाधाएं खड़ी करना, इसलिए ऐसी राष्ट्रविरोधी सोच रखने वालों से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है। मंत्री जितिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व आकर्षित करता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
