बरेली: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दिलाई मतदान की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। निर्वाचन आयोग के आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मताधिकार की शपथ ली। लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने और लोकतांत्रित परंपराओं को बनाए रखने, बिना किसी प्रलोभन में पड़े, जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान …

बरेली,अमृत विचार। निर्वाचन आयोग के आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मताधिकार की शपथ ली।

लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने और लोकतांत्रित परंपराओं को बनाए रखने, बिना किसी प्रलोभन में पड़े, जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करने और मतदान में सहयोग करने की यह शपथ मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसबी गुप्ता ने दिलाई।

सभी ने शपथ पत्र भी भरा, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने, धर्म, वर्ग, जाति और समुदाय से प्राभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की घोषणा की।

इस मौके पर मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. एनके अरोड़ा, डीन पीजी डॉ. पी एल प्रसाद, डॉ. पियूष अग्रवाल, डा. बिंदु गर्ग, डॉ.अतुल कुमार, डॉ.अनु अग्रवाल, डॉ.प्रतीक गहलोत, डॉ. मिलन जायसवाल, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, मेडिकल छात्र और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़े-

बरेली: जिले में 75 फीसद किशोर प्रतिरक्षित

संबंधित समाचार