संभल, ग्रामीणों ने गोवंश की खाल उतारने पर तीन को धरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र में मरे हुए गोवंश की खाल निकालने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से दो जिंदा बछड़े व गाय भी मिली है। खेत पर काम कर लौट रहे ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई करते हुए मामले की सूचना गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को दी। …

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र में मरे हुए गोवंश की खाल निकालने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से दो जिंदा बछड़े व गाय भी मिली है। खेत पर काम कर लौट रहे ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई करते हुए मामले की सूचना गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को दी। दल के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों को पशुओं का वध करने के उपकरणों के साथ थाने ले आई।

गांव शरीफपुर के पास स्थित अस्थाई गोशाला के पास तालाब में तीन व्यक्ति मरे हुए एक गोवंश की खाल उतार रहे थे। साथ ही दो बछड़े व एक गाय पास में ही खड़ी थी। खेतों में काम कर लौट रहे ग्रामीणों की नजर तालाब पर पड़ी तो उन्होंने तीनों लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों से पास में ही जिंदा खड़े पशुओं के बारे में पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। खाल उतारने की सूचना ग्रामीणों ने गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी को दी।

मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों अभियुक्तों को ग्रामीणों से छुड़ाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से छुरी, एक खाल रखने की बोरी और ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम साहिल, मुजीम और वकील निवासी थाना क्षेत्र के गांव रुकद्दीन सराय बताया। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मृत पशुओं को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है।

संबंधित समाचार