बरेली: गलत बिल से कर जमा करने वालों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गृहकर पर ब्याज माफी के लिए नगर निगम ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शिविर के आयोजन तो शुरू कर दिए लेकिन सॉफ्टेवयर में तकनीकी फाल्ट से गलत बिल प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में टैक्स के बिलों में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। आवासीय बिल कॉमर्शियल दिखाने …

बरेली, अमृत विचार। गृहकर पर ब्याज माफी के लिए नगर निगम ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शिविर के आयोजन तो शुरू कर दिए लेकिन सॉफ्टेवयर में तकनीकी फाल्ट से गलत बिल प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में टैक्स के बिलों में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। आवासीय बिल कॉमर्शियल दिखाने के तमाम मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते आए दिन गृहस्वामी परेशान होकर अब नगर निगम में टैक्स विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

कोरोना महामारी के बीच आर्थिक तंगी को देखते हुए इस बार हाउस टैक्स के बकाया बिलों पर ब्याज माफी योजना को लागू किया गया है, ताकि नगर निगम की फंसी करोड़ों की वसूली होने के साथ गृहस्वामियों को भी व्यापक स्तर पर इसका फायदा मिल सके। शासनादेश के बाद नगर निगम ने अब प्रत्येक दिन शहर के तमाम मोहल्लों-वार्डों में ओटीएस कैंप के आयोजन तो शुरू कर दिए हैं लेकिन बिल प्रिंट वाले सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने से गृहस्वामियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हाउस टैक्स बिलों में गड़बड़ी सामने आ रही है। आवासीय भवन का बिल व्यवसायिक दिखाए जाने के मामले काफी सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले टैक्स विभाग की टीम ने एक भवन व्यावसायिक बताते हुए टैक्स तय कर दिया था लेकिन भवन के स्वामी का कहना है कि उसका परिसर आवासीय है। जांच के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है। इसी तरह के तमाम मामले सामने आ रहे हैं।

संबंधित समाचार