लखनऊ: अमृत विचार कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 16 ए, जॉपलिंग रोड स्थित अमृत विचार कार्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर केशव अग्रवाल, समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी, लखनऊ प्रभारी संतोष सिंह के अलावा समस्त कर्मचारी …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 16 ए, जॉपलिंग रोड स्थित अमृत विचार कार्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर केशव अग्रवाल, समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी, लखनऊ प्रभारी संतोष सिंह के अलावा समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

अथक प्रयास से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है: डॉक्टर केशव
गणतंत्र दिवस के इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर केशव अग्रवाल ने कहा कि आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश आज नई बुलंदियों को छू रहा है। देश के लोगों के अथक प्रयास से हमारा हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस प्यारे देश में रहना है। चाहे कोई हिंदू हो या मुसलमान हमें किसी से भेद नहीं करना है। सभी को मिलकर इस देश को आगे ले जाना है। इस दौरान चीफ सर्कुलेशन मैनेजर त्रिनाथ शुक्ला, चीफ मार्केटिंग मैनेजर संजीव श्रीवास्तव, एकाउंटेंट अरुण तिवारी, मार्केटिंग मैनेजर अशरफ अली के अलावा समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
