गाजीपुर की पांडे कॉलोनी के लोग कर रहे मतदान बहिष्कार, जानें क्यों…
लखनऊ। गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडे कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी की मुख्य सड़क के सामने बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है। जिसमें साफ शब्दों में लिखा है कि कृपया वोट मांग कर शर्मिंदा ना करें। कॉलोनी के लोगौं का कहना है कि 2016 में सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो PWD विभाग ने …
लखनऊ। गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडे कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी की मुख्य सड़क के सामने बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार कर दिया है। जिसमें साफ शब्दों में लिखा है कि कृपया वोट मांग कर शर्मिंदा ना करें।
कॉलोनी के लोगौं का कहना है कि 2016 में सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो PWD विभाग ने इसका टेंडर निकला था और पूरी सड़क को खोदकर फिर से बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया, लेकिन बीच में ही काम रोक दिया गया जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
कॉलोनीवालों ने बताया कि वह विभागों के चक्कर लगाकर थक गए हैं, लेकिन सड़क आज भी जर्जर हाल में है। जिलाधिकारी गाज़ीपुर मंगलाप्रसाद सिंह ने कहा है कि नगरपालिका और पंचायत विभाग को सड़क नाली के निदान के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही सभी समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही सभी लोगों से अपील कि गई है कि वो मतदान बहिष्कार न करें।
पढ़ें- गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहिया संस्थान की पहल, बिना डोनर जरूरतमंद को उपलब्ध कराएगा खून
