बदायूं: शातिर चोरों ने एक ही रात में 20 घरों से की 10 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, उघैती, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बुधवार की रात क्षेत्र के गांव राज बरौलिया में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर 20 घरों से लगभग 10 लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पंजाब में नौकरी करने की वजह से गांव के ज्यादातर लोग …

बदायूं, उघैती, अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बुधवार की रात क्षेत्र के गांव राज बरौलिया में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर 20 घरों से लगभग 10 लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पंजाब में नौकरी करने की वजह से गांव के ज्यादातर लोग घरों पर मौजूद नहीं थे। तो बहुत से घर पर सो रहे थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने अपने घरों के टूटे ताले दिखाए।

गांव के ज्यादातर लोग पंजाब में रहकर काम करते हैं। बुधवार की रात चोरों ने चोखे लाल, राजपाल, स्वराज, रामोतार, यादराम, गोविंद दास, मनोहर सिंह, पान सिंह, पूरन, करन सिंह, अमर सिंह, बुद्ध पाल, महेंद्र, बांके, सुंदर, चरन सिंह, किशन लाल, रामू, भोले, हरपाल, जाहरवीर, नरोत्तम, मोर सिंह, महेंद्र के मकान को निशाना बनाया। घरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। गुरुवार को सुबह के समय ग्रामीणों के जागने पर घर, अलमारी आदि के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। एक घर से चोरी का शोर मचने पर दूसरे ने भी अपना घर देखा। धीरे-धीरे गांव में चोरी का शोर मच गया। ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया।

प्रधान ने पुलिस चौकी नरैनी के पुलिसकर्मियों को फोन करके अवगत कराया। दो सिपाही मौके पर पहुंचे। घरों की स्थिति देखना शुरू की। इस दौरान ग्रामीण खासे आक्रोशित नजर आए। सिपाहियों ने थाना इंचार्ज को अवगत कराया तो वह भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले भी गांव में चोरी हुई थी लेकिन पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही खुलासा गया। कहा कि शादियों का सीजन होने की वजह से घरों पर सामान ज्यादा था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 

बदायूं: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, फिरोजाबाद में कटवाते थे गाड़ी

संबंधित समाचार