अयोध्या: मंडलायुक्त ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहने की अपील की…
अयोध्या। गृह मंत्रालय व प्रदेश सरकार द्वारा 30 जनवरी 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। साथ ही उस दिन सायरन बजाकर दो मिनट का लोगों से मौन रखने की अपील की गई है इस संबंध में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने मंडल …
अयोध्या। गृह मंत्रालय व प्रदेश सरकार द्वारा 30 जनवरी 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। साथ ही उस दिन सायरन बजाकर दो मिनट का लोगों से मौन रखने की अपील की गई है इस संबंध में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को पूरे देश में पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाय और काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए।
सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 11 बजे तक बजेगा सायरन
उन्होंने कहा कि जहां कहीं संभावना हो दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने व समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाय। सायरन 10:59 बजे से 11 बजे तक बजाए जाने चाहिए और दो मिनट के बाद 11:02 बजे से 11:03 बजे तक पुन: 11 बजे तक पुन: क्लियर सायरन बजाये जाने चाहिए, जहां सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्याविधि अपनायी जाय।
सिग्नल सुनकर सभी लोग खड़े हो जायं और मौन धारण करें, जिन स्थानों पर सिगनल व सायरन की कोई व्यवस्था न हो, वहां पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी को निर्देश दिए जा सकते हैं।
मंडलायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों को भी मौन रहने का दिया निर्देश
मण्डलायुक्त ने शहीद दिवस के अवसर पर आम जनता के साथ सभी शैक्षिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखने का निर्देश दिया है। शहीद दिवस को मनाते समय कोविड-19 के सम्बंध में समय-समय पर जारी दिशा निदेर्शों और मानक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।
ये भी पढ़ें:
रामपुर : छह घरों के ताले तोड़कर नकदी सहित दो लाख का सामान चोरी
