हल्द्वानी: कालाढूंगी में सबसे ज्यादा और हल्द्वानी में सबसे कम सर्विस मतदाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद नैनीताल जनपद में कुल 5,445 सर्विस मतदाता हैं। इन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि लालकुआं विधानसभा में 1,081 सर्विस मतदाता हैं इनमें 1,034 पुरुष व  47 महिला हैं। भीमताल में 827 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद नैनीताल जनपद में कुल 5,445 सर्विस मतदाता हैं। इन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि लालकुआं विधानसभा में 1,081 सर्विस मतदाता हैं इनमें 1,034 पुरुष व  47 महिला हैं। भीमताल में 827 सर्विस मतदाताओं में 806 पुरुष व 21 महिला हैं।

नैनीताल में 751 सर्विस मतदाताओं में 721 पुरुष व 30 महिलाएं, हल्द्वानी में 588 सर्विस मतदाताओं में 532 पुरुष व 56 महिलाएं, कालाढूंगी में 1,568 सर्विस मतदाताओं में 1,484 पुरुष व 84 महिलाएं और रामनगर में 630 सर्विस मतदाताओं में 601 पुरुष व 29 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित समाचार