हल्द्वानी: भू-गर्भीय विज्ञानियों के जमरानी सर्वे में अड़ंगा बनी चुनावी ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही तेज हो गई है। इसी क्रम में जल निगम की भू-गर्भीय विज्ञानियों की एक टीम को 24 जनवरी को हल्द्वानी पहुंचना था। लेकिन चुनावी ड्यूटी के चलते विशेषज्ञों की टीम नहीं पहुंच पाई। इधर, सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों की टीम हल्द्वानी पहुंच गई है, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही तेज हो गई है। इसी क्रम में जल निगम की भू-गर्भीय विज्ञानियों की एक टीम को 24 जनवरी को हल्द्वानी पहुंचना था। लेकिन चुनावी ड्यूटी के चलते विशेषज्ञों की टीम नहीं पहुंच पाई। इधर, सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों की टीम हल्द्वानी पहुंच गई है, जो 31 जनवरी से जमरानी का सर्वे करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

जमरानी परियोजना को लेकर सिंचाई व जल निगम ने कमर कस ली है। दोनों विभागों ने अपनी-अपनी डीपीआर तैयार करनी शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले विभागों की ओर से परियोजना की पहली डीपीआर मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। इसके बाद से बजट का कुछ अंश विभागों को सर्वे के लिए दिया गया है। सर्वे कर विभाग एक और डीपीआर तैयार कर रही है।

चुनावी ड्यूटी के चलते सर्वे के लिए टीम नहीं पहुंच पाई है। हालांकि हम अपनी तैयारी पूरी कर रहे हैं और डीपीआर तैयार कर रहे हैं। – एके कटारिया, अधिशासी अभियंता, जल निगम

संबंधित समाचार